कमलेश जैन अध्यक्ष, यतीश छीपानी उपाध्यक्ष व चंचल भंडारी सचिव नियुक्त थांदला। स्थानीय श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के चुनाव गत दिनों समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से कमलेश जैन दायजी को संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर यतीश छीपानी व सचिव पद हेतु चंचल भंडारी को नियुक्त किया गया। नवागत पदाधिकारियों ने समाजजनों को भरोसा दिलाया कि वे शीघ्र ही आपसी तालमेल से मंदिर के नवनिर्माण में आ रही बाधा को दूर कर मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ करेंगे। उनकी नियुक्ति पर वरिष्ठ सदस्य कनकमल भंडारी, नंदलाल छिपानी, आनंदीलाल पोरवाल, समरथ फूलफक्कर ने बधाई दी है। Post navigation राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के हितग्राहियो के बैंक खाता पोर्टल पर दर्ज होंगे पुजारी उत्थान एवं कल्याण समिति का संवाद सम्मेलन संपन्न