आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में मुस्लिम समाज ने शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मस्जिद सदर इशाक मकरानी और हुसैनी मस्जिद सदर फिरोज खान के नेतृत्व में निकली। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220812-WA0016.mp4 नगर के सभी मुस्लिम समाज के द्वारा अपनी दुकानें बंद कर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। दोपहर 2 बजे जुम्मे की नमाज के बाद सभी कुआ चौक पर एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों ने उत्साह को दोगुना कर दिया। थाना प्रभारी विजय देवड़ा पुलिस बल के साथ शामिल हुए। सभी अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। यात्रा हुसैनी चौक होते हुए नगर के मुख्य मार्गो से जुलूस की शक्ल में कुम्हारवाड़ा व बस स्टैंड मेन बाजार से आज़ाद कुटिया पहुंचकर समाप्त हुई। Post navigation दो बाइक की आमने सामने भिड़त में चार घायल, एक युवक गम्भीर सेजावाड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली, ग्राम वासियों व स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग