अलीराजपुर लाइव के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट-चंद्रशेखर आजाद नगर में वार्ड क्रमांक 12 व 13 में मुर्गी-बकरा बाजार हटाने को लेकर कई जद्दोजहद कर चुके हैं लेकिन बाजार के नहीं हटाने से रहवासी अब परेशान हो चुके है, जबकि नगर पंचायत व वार्ड पार्षद को मुर्गी-बकरा बाजार को दूसरे बदले जाने की शिकायत कर चुके है। चंद्रशेखर आजाद नगर में सोमवार को हाट बाजार के दिन सोनी मोहल्ले वार्ड क्रमांक 12 व 13 में मुर्गी-बकरा बाजार वर्षों से लग रहा है परन्तु आबादी व हाट बाजार में ब्रायलर मुर्गियों की बदबू से आसपास के लोग परेशान है। हाट बाजार इस स्थान पर लगने से यातायात में भी भारी परेशान आ रही है। जहां बाजार लग रहा है वहां पर बैंक अॅफ बड़ौदा बैंक स्थित जिसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोनी मोहल्ले में रह समिति जैन, वसु सोनी, जोहर भाई, जयन्त जैन, विशाल व शिवम आदि रहवासियों ने बताया कि बकरा बाजार हटाने के लिये कई बार नगर पंचायत सीएमओ को अवगत कराया व पार्षद से भी निवेदन किया जा चुका है लेकिन रहवासियों की पीड़ा से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। Post navigation माफिया कर रहे बेखौफ रेत खनन, ओवरलोड वाहनों से बढ़ी परेशानी रेत की गाडिय़ों के काफिले का सच क्या था ?