अर्पित चोपड़ा, खवासा ,शनिवार अलसुबह खवासा मुख्य चौराहे पर पेपर रोल से भरा एक ट्राला पलटी खा गया । ट्राला क्रमांक RJ09GC3125 सूरत से लोड होकर नागदा जा रहा था । खवासा मुख्य चौराहे पर मोड़ में टायर फटने के बाद कैबिन और ट्राले के बीच पीन टूटने से ट्राला पलटी खा गया । गनीमत रही कि घटना अलसुबह हुई जिससे कोई जनहानि नहीं हुई । घटना में एक पान की दुकान क्षतिग्रस्त हुई है । *बड़ा हादसा टला* घटना सुबह 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है । यदि यह घटना दोपहर में होती तो कोई भी बड़ी जनहानि हो सकती थी । उल्लेखनीय है कि शनिवार को खवासा का साप्ताहिक हाट बाजार रहता है जिससे घटनास्थल पर अत्यधिक भीड़ रहती है साथ ही वर्तमान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के कारण भी भारी संख्या में वाहनों और लोगों की आवाजाही चल रही है ऐसे में कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी । Post navigation सड़क क्रासिंग कर रहे स्कूल बच्चों को बचाने के प्रयास में आइशर पलटी, बड़ा हादसा टला 21 वर्ष पूर्व दादा ने संजोया था कमल किशोरजी की कथा के सपने को पोती ने किया पूर्ण