चंद्रभानसिंह भदोरिया @ चीफ एडिटर चुनावी साल है ओर मुख्यमंत्री आदिवासी इलाके मे जीतने की सारी कवायद कर रहे है मुख्यमंत्री आगामी 7 सितम्बर को पेटलावद मे एक बडी जन सभा को संबोधित करेंगे ; बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नम॔दा का जल झाबुआ जिले मे लाने की योजना का शिलान्यास करेंगे । अलीराजपुर के जोबट से यह योजना के अंतग॔त नर्मदा जल बोरी – पारा – झाबुआ – मेघनगर – थादंला होते हुऐ पेटलावद पहुंचाने की योजना है । मुख्यमंत्री की जनसभा मे बडी संख्या मे जिले के किसानो के पहुंचने की संभावना है । यहा यह भी बताते चले कि 7 सितंबर का मुख्यमंत्री का यह दोरा उनकी जन आशीर्वाद यात्रा का हिस्सा नही है जन आशीर्वाद यात्रा सितंबर के तीसरे या चोथे सप्ताह मे अलग से आयोजित होगी । Post navigation पेटलावद ब्लास्ट की तीसरी बरसी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ” कमलनाथ” पेटलावद मे ; यह होगा उस दिन राष्ट्रसंत तरुणसागरजी के संथाने पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन