रितेश गुप्ता, थांदला थांदला प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के जन्म दिवस पर प्रदेश मंत्री संगीता सोनी द्वारा आश्रम परिसर में पौधारोपण किया। वह साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना की साथ में उपस्थित ने आश्रम परिसर में जगह.जगह फलदार पौधे लगाएं। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया प्रदेश में चौतरफा विकास व पूरे प्रदेश में हरित क्रांति लाने चाहते हैं जिसके उद्देश्य को पूर्ति करने के लिए वह अपने जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से लाखों पौधों का रोपण करने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। उनकी इसी मंशा को पूर्ण करने हेतु पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में पौधारोपण किए जा रहे हैं। वह उन पौधों को बड़ा करने का संकल्प सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ले रहे हैं। अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा,महेश नगर, सुनील पंडा, नीरज काका, ठाकुर साहब, नटवर पवार, सुनीता पवार, मोटू उपाध्याय, नीरज सोलंकी,सुजीत भाबोर, आनंद राठौड़ ,आशुतोष राठौड़ व समस्त स्टाफ आश्रम के उपस्थित रहे। Post navigation आदिम जाति सेवा सहकारी सोसायटी मर्यादित नौगांवा के संचालकों के चुनाव हुए संपन्न मोहनसिंह गणावा अध्यक्ष नियुक्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न