लोकेंद्र चाणोदिया@ बामनिया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार 24 नवंबर को आदिवासी अंचल झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर बामनिया पहुंचेंगे जहां वे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल मैदान पर थांदला एवं पेटलावद विधानसभा की एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां सभा समाप्त करने के पश्चात मुख्यमंत्री 11 बजकर 25 मिनट पर अलीराजपुर जिले के जोबट पहुंचेंगे, जहां वे जोबट विधानसभा क्षेत्र की एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का जो कार्यक्रम जारी हुआ है उसमें मुख्यमंत्री सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर बामनिया पहुंचेंगे तथा 11 बजे तक यानी कुल 35 मिनट बामनिया में रहेंगे। 11 बजे वे जोबट के लिए उड़ान भरेंगे, तथा 11 बजकर 25 मिनट पर जोबट में लैंड करेंगे। 11 बजकर 25 मिनट से लेकर 12 बजे तक वे जोबट में रहेंगे और फिर गंधवानी के लिए प्रस्थान करेंगे। अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले की खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करिए ओर फिर हमे Live news लिखकर एक वाट्सएप मेसेज भेजिए मेसेज मिलते ही 24 घंटे के भीतर आपको हमारी खबरें मिलने लगेगी Post navigation माही प्लांट की मोटर 10 दिनों से बंद, ग्राम में पेयजल सप्लाई ठप, पानी को तरसे ग्रामीण माही का पानी नहीं मिलने पर किसानों ने किया मतदान का बहिष्कार