रितेश गुप्ता, थांदला ======================= थांदला जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले क्लस्टर ग्राम पंचायत सेमलिया चेनपुरी व् भीमकुण्ड में आज असंगठित कर्मकार मंडल अंतर्गत श्रमिको स्मार्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम रखा गया जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कलसिंह भाबर थे। श्रमिक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विधायक श्री भाबर ने कहा की गरीबो के कल्याण हेतु हमारी प्रदेश की भाजपा सरकार ने कल्याणकारी योजना के माध्यम से गांव के गरीब तक योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार ने हर वर्ग के कल्याण हेतु चिंतित है। आज हर योजना का लाभ घर-घर तक पहुच रही है। श्री भाबर ने स्मार्ट कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से ग्रामीण जनो को समझाया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ श्री आर.सी हालु सरपंच मुन्ना मईडा सकु डामोर, सुरमल मीणा,उदयसिंह डामोर जनपद सदस्य राजू मईडा ए के गोयल ग्राम पंचायतो से आये समस्त सचिव रामचंद्र मालिवाड़,सुमानसिंह मुणिया रतना झनिया,डोमेनिक डामोर, कान्तु डाबी कैलाश ग्राम रोजगार सहायक सरपंच हितग्राही आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र मालिवाड़ ने किया व आभार प्रदर्शन सुमानसिंह मुणिया ने माना। Post navigation भरभरा कर गिरा मकान, परिजन हुए परेशान नगर के बीचोबीच स्थित दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना नकदी 25 हजार व सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर ले जाने में रहे सफल