झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
थांदला मुझे बहुत प्रिय है बार बार यहा आने का मन करता है रोड शो के दौरान मेरा जनता ने जमकर स्वागत किया। पत्थरों से घायल होते सुना है मुझे फूलों की बारिश कर आपने अपना घायल कर दिया है। मै आपके मार्ग कांटे नहीं आने दूंगा। बच्चे मामा चिल्ला रहे थे एमाता बहनों ने पुरे मार्ग में फूलों से, राखी बांध कर मेरा स्वागत किया है मै आपके मार्ग में कांटे नहीं आने दूंगा। राखी का कर्ज विकास करके चुकाऊंगा। विकास में थांदला को मध्यप्रदेश का अग्रणी नगर बनाऊंगा। पिछली परिषद को दिये 28 करोड़ तो ट्रेलर था अब पूरी फिल्म बनेगी। स्मार्ट लोगो के लिये स्मार्ट सिटी बिल्कुल बनेगा।
निर्दलीय विकास नहीं कर सकता : चौहान
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा निर्दलीय विकास नही कर सकता। भाजपा ही विकास कर सकती है उनके प्रत्याशी ही विकास की इबारत लिख सकते। कलसिंह और बंटी जब भी आएंगे उनके लिए खजाने खोल दिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश शासन की योजनाओं का भी बखान मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। उक्त बाते नगर परिषद चुनवी संग्राम में आज भाजपा प्रत्याशी बंटी डामोर के समर्थन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नें विशाल सभा को संबोधित करते हुए कही । इससे पुर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने हेलीप्लेट से रोड शो का प्रारंभ किया गया जो वार्ड क्रमांक 1, 2, 7, 8, 10 होते हुए वार्ड 14 के सभा स्थल पर पहुंचे। रोड शो के दौरान जगह जगह पुष्प मालाए शाल श्रीफल, भाजपा पगड़ी, पहना कर स्वगात किया। महिलाओं एवं युवतियों ने रक्षासूत्र बांध कर मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। सभास्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, विधायक कलसिंह भाबर, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, प्रत्याशी बंटी डामोर, पार्षद प्रत्याशियों, पूर्व जियोस विश्वास सोनी, प्रफुल्ल बाफना, नगर मंडल अध्यक्ष नटवर पंवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, संतोष सोनी, प्रशांत उपाध्याय, अमित शाहजी, अनिल भंसाली, पारस तलेरा, महेश नागर समेत सभी समाज प्रमुखों, युवा मोर्चा के सदस्यों एवं नगर के युवाओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री रुस्तमसिंह, महापौर मालिनी गोड़, मंदसौर विधायक जगदीश देवड़ा समेत भाजपा पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *