झाबुआ से दिनेश वर्मा & अलीराजपुर से पियुष चंदेल की EXCLUSIVE रिपोर्ट । 

हंसाकर रुलाना शायद इसी को कहते है आज जैसै ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान ने ऐलान किया कि एमपी मे कम॔चारियों की सेवानिवृत्ति की आयु अब 60 से बढाकर 62 साल की जा रही है वैसै ही कल 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे झाबुआ जिले के 20 एंव अलीराजपुर जिले के 6 शासकीय कम॔चारियों के चेहरे इस उम्मीद मे खिल उठे थे कि शायद कल वे सेवानिवृत्ति से बच जायेंगे लेकिन झाबुआ- अलीराजपुर लाइव की पड़ताल मे यह साबित हुई है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल की प्रेस कांफ्रेंस मे अभी सिर्फ एलान किया है इसे जब तक राजपत्र मे नहीं लिया जायेगा तब तक इसे अमल नहीं किया जा सकता लिहाजा इतना तय हो गया है कि 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे कम॔चारियों को सेवानिवृत्ति मिलने जा रही है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *