अलीराजपुर Live के लिए ” फिरोज खान” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । आपसी रंजिश के चलते चांदपुर थाने के बोकडिया में एक शख्स की आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी । पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के चलते यह वारदात हुई है । एस पी अलीराजपुर विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि बोकडिया निवासी बदमाश जेलु की 2015/16 से पहाडिया के रिश्तेदारों से रंजिश एक हत्या ओर लडकी भगाने के मामले मे चली आ रही थी ओर जेलु के डर से पहाडिया के तमाम रिश्तेदार लंबे समय से गुजरात के राजकोट मे रहने लगा थे मगर बुधवार शाम को पहाडिया गांव आया तो जेलु ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की ठान ली ओर कल देर शाम ” पहाडिया ” को पकडकर उसके हाथ पैर बांध दिये गये ओर फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गयी । बताया गया है कि विवाद के चलते पुलिस की मदद भी मृतक पक्ष ने मांगी थी मगर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक पहाडिया को मारा जा चुका था पुलिस ने धारा 302 के तहत जेलु ओर उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए है । Post navigation गाय काटने वालों का “मुंडन” कर उन्हे पुलिस को सोंपा ; पुलिस ने गिरफ्तार किया । मुख्यमंत्री की घोषणा ने इन कम॔चारियों को हंसाकर रुला दिया …।।