अलीराजपुर Live डेस्क के लिए ” जोबट” से सुनील खेडे की EXCLUSIVE रिपोर्ट । 

अलीराजपुर जिले के जोबट थाने के ” नेहतडा” गांव मे “गुरुवार ” शाम को ग्रामीणों ने एक गोवंशीय पशु का वध करते हुए तीन युवकों को पकडा ओर गुस्से मे उनके सिर के बालों को उस्तरे से उडाकर उन्हे लेकर जोबट पुलिस थाने पहुंचे ओर पुलिस के हवाले कर दिया ; जोबट पुलिस ने मामले मे तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है । एस पी अलीराजपुर विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि जोबट थाने के नेहतडा गांव के निहालसिंह- लिमसिंह ( 45 ) की गाय चोरी हो गयी थी जिसकी तलाश मे गांव वाले जुटे हुए थे इनकी तलाश नेहतडा गांव मे ” अजीज की गली ” मे खत्म हुई जहां गाँव का ही युवक ” इमरान उफ॔ गुल्लू ” पशु वध करता पाया गया साथ ही मांस गांव के ही मगु भुरिया एंव इंदु भूरिया” के यहाँ रखना पाया गया । जिस पर से ग्रामीणों ने तीनों को पकड लिया ओर गाय के बछडे के खुर ओर अन्य अंग बरामद कर लिए ओर तीनों आरोपीयों का मुंडन कर उन्हे जोबट थाने लेकर आये । एस पी के अनुसार बरामद मांस को परीक्षण के लिए भेजा गया है वहीं तीनों आरोपियों इमरान ( 21 ) ; इंदु भूरिया ( 21) एंव मगु भूरिया ” के खिलाफ आयपीसी की धारा 379 एंव मध्यप्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 ; 5 ( 9 ) के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *