झाबुआ। सकल व्यापारी संघ द्वारा शहर में सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम का निर्माण किया गया है। जहां करीब एक वर्ष से संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा समय-समय पर पौधारोपण कर पूरे मुक्तिधाम को हरियालीमय बनाया जा रहा है। निखिल भंडारी ने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार को सुबह साढ़े 8 बजे सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मुक्तिधाम के बाहर उदयपुरिया रोड पर पौधारोपण किया। पौधारोपण के अंतर्गत यहां नीम तथा गुलमोहर के अनेकों पौधे लगाए गए, ताकि यह पौधे बड़े होकर लोगों को राहत प्रदान देंगे एवं मार्ग के दोनो ओर हरियाली की छटा बिखरेंगे।
राजेन्द्र यादव, नुरूद्दीन बोहरा, विधि सलाहकार रमेश डोशी, प्रवीण रूनवाल, प्रेमप्रकाश कोठारी, कैलाश श्रीमाल, अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, सचिव कमलेश पटेल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, सह-सचिव पंकज जैन मोगरा, कोशाध्यक्ष राजेश शाह, मनोज बाबेल, सिरीष जैन, मनोज जैन, मुकेश जैन, भरत बाबेल, पियूष पंवार, आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के अजय रामावत, केमताभाई, अमित जैन, प्रवीण राठौर आदि ने शामिल होकर पौधे लगाकर पेड़ लगाओ देश बचाओ का नारा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *