झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
थांदला। कैथोलिक मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल थांदला में डॉ. अम्बेडकर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नईदिल्ली की ओर से छात्र संदीप वृन्दावन बिचोलिया को डॉ.अम्बेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड स्कीम के अन्तर्गत कक्षा 12वीं बार्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर ने पर मय प्रशस्ति पत्र 40 हजार का चेक स्कूल व्यवस्थापक फादर कासमीर डामोर एवं प्राचार्य सिस्टर बैंसी द्वारा प्रदान किया। इस दौरान सिस्टर बैंसी ने कहा कि इस सम्मानीय अवॉर्ड को हासिल कर मेघावी छात्र संदीप बिचोलिया ने मिशन स्कूल का थांदला का गौरव बढ़ाया। इस मौके पर संदीप बिछोलिया ने कहा कि इस सम्मानिय अवार्ड का श्रेय स्कूल की प्रचार्य सिस्टर बेंसी एव समस्त स्कूल शिक्षक-शिक्षिकाओं व मेरे परिजनो को जाता है समस्त मिशन विद्यालय परिवार ने संदीप को बधाई दी व उज्जवल भविष्य हेतु कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *