मयंक विश्वकर्मा आम्बुआ:- आम्बुआ भारतीय जनता के युवा कार्यकर्ता तथा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे अभी हाल ही में संपन्न जोबट विधानसभा उपचुनाव में विशेष भूमिका निर्वहन कर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले विकास माहेश्वरी को उनके कार्य का उचित उपहार स्वरूप भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा का विशेष अनुशंसा तथा प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों की सहमति से अलीराजपुर जिले के भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाने पर संपूर्ण जिले के साथ-साथ आम्बुआ में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया विकास माहेश्वरी को भाजपा के जिला अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराल, जोबट विधायक सुलोचना रावत, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर नागर सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, हीरालाल शर्मा, राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जुवान सिंह रावत, भरत महेश्वरी, अनिल खंडेलवाल, यश राठौड़, हुजैफा बोहरा, देवेंद्र गहलोद, नवाब खां, शुभम क्षीरसागर आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना है। Post navigation Previous Post दिगम्बर जैन समाज थांदला के गौरव दिगम्बर जैन तपस्वी संत महोत्सव सागरजी थांदला गौरव के सिंहनिष्क्रीडित तप पारणा महोत्सव के साथ भव्य जैनेश्वरी त्रय आर्यिका दीक्षा समारोह सम्पन्न