रितेश गुप्ता, थांदला

सम्मेदशिखरजी दिगम्बर जैन समाज थांदला के गौरव दिगम्बर जैन तपस्वी संत महोत्सव सागरजी महाराज के 186 दिवसीय दीर्घ तपस्या का आज पारणा महोत्सव शिखरजी के पावन धाम मधुबन के मध्यलोक में करूणाणामूर्ति 108 आचार्य पुण्यसागरजी महाराज के सानिध्य में मनाया गया। उनकी तप अनुमोदना में 108 आचार्य विशुद्धसागरजी महाराज सहित करीब 70 मुनिराज शामिल हुए।
तपस्वी महोत्सव सागरजी महाराज के सिंहनिष्क्रीडित दीर्घ तपस्या के पारणा महोत्सव के दिन आचार्य श्री के मुखारविंद से ब्रम्हश्चारि सुशीला बाईजी (गोवहाटी), ब्रम्हश्चारि शकुंतला बाईजी (असम) व सौ. श्रीमती बबली देवी (मुंबई) ने आर्यिका दीक्षा ग्रहण की। दीक्षा एवं पारणा महोत्सव में मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मुंबई, दिल्ली, असम, गोवहाटी सहित अनेक प्रान्तों के करीब 5 हजार धर्म श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित आचार्य श्री के साथ अन्य मुनिजन एवं आर्यिकाओं व थांदला दिगम्बर जैन संघ अध्यक्ष अरुण कोठारी, उपाध्यक्ष पारस मेहता, कोषाध्यक्ष इन्द्रवर्धन मेहता, विजय भीमावत, आईजा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर, प्रियंक मेहता, प्रकाश मेहता, चंद्रशेखर मेहता, राकेश मेहता, दीपक पिण्डरमा, रमेशचन्द्र मादावत, विशाल घोड़ावत, राहुल मेहता, सन्देश बोबड़ा, देवेंद्र मेहता, आनन्द मिंडा, संजय पिण्डरमा, अमित सालगिया, पप्पू मेहता, अनिल जैन झांसी वाले, पुष्पेंद्र मोदी, अंबर जैन, अनिल जैन, कीर्तिश मेहता, जीवंधर मेहता आदि ने तप अनुमोदना के साथ नव दीक्षितों के प्रति मंगल कामनाएं व्यक्त की। समारोह का सफल संचालन बाल ब्रमश्चारि वीणा दीदी (राजस्थान) ने किया। के 186 दिवसीय दीर्घ तपस्या का आज पारणा महोत्सव शिखरजी के पावन धाम मधुबन के मध्यलोक में करूणाणामूर्ति 108 आचार्य श्री पुण्यसागरजी महाराज के सानिध्य में मनाया गया। उनकी तप अनुमोदना में 108 आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महाराज सहित करीब 70 मुनिराज शामिल हुए।
तपस्वी महोत्सव सागरजी महाराज के सिंहनिष्क्रीडित दीर्घ तपस्या के पारणा महोत्सव के दिन आचार्य श्री के मुखारविंद से ब्रम्हश्चारि सुशीला बाईजी (गोवहाटी), ब्रम्हश्चारि शकुंतला बाईजी (असम) व सौ. श्रीमती बबली देवी (मुंबई) ने आर्यिका दीक्षा ग्रहण की। दीक्षा एवं पारणा महोत्सव में मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मुंबई, दिल्ली, असम, गोवहाटी सहित अनेक प्रान्तों के करीब 5 हजार धर्म श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित आचार्य श्री के साथ अन्य मुनिजन एवं आर्यिकाओं व थांदला दिगम्बर जैन संघ अध्यक्ष अरुण कोठारी, उपाध्यक्ष पारस मेहता, कोषाध्यक्ष इन्द्रवर्धन मेहता, विजय भीमावत, पवन नाहर, प्रियंक मेहता, प्रकाश मेहता, चंद्रशेखर मेहता, राकेश मेहता, दीपक पिण्डरमा, रमेशचन्द्र मादावत, विशाल घोड़ावत, राहुल मेहता, सन्देश बोबड़ा, देवेंद्र मेहता, आनन्द मिंडा, संजय पिण्डरमा, अमित सालगिया, पप्पू मेहता, अनिल जैन झांसी वाले, पुष्पेंद्र मोदी, अंबर जैन, अनिल जैन, कीर्तिश मेहता, जीवंधर मेहता आदि ने तप अनुमोदना के साथ नव दीक्षितों के प्रति मंगल कामनाएं व्यक्त की। समारोह का सफल संचालन बाल ब्रमश्चारि वीणा दीदी (राजस्थान) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *