लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सागड़िया के अजब बोराली रोड पर अमरपुरा के समीप माही की नहर में एक युवक की लाश मिली। युवक की लाश के समीप ही बाइक भी पड़ी मिली है। टीआई रायपुरिया राजकुमार कुंसारिया मौके पर पुलिस टीम के साथ मौजूद है और लाश और बाइक को निकाला गया है युवक की जेब से आधार कार्ड मिला है जिसमे शंकरसिंह पिता शान्तु भूरिया निवासी मुंडत लिखा है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। Post navigation नवीन पेयजलापूर्ति पाईप लाइन के लिए सांसद की अनुशंसा पर पीएचई ने सर्वे कार्य किया शुरू नाबालिग से बलात्कार करने वाला आरोपी न्यायायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया