वीरेंद्र बसेर, घुघरी सोमवार शाम को एक युवक ने घुघरी के समीप स्थित माही नदी के पुल से छलांग लगा दी। युवक की मोटरसाइकिल पुल के बाहर खड़ी मिली है। युवक का नाम अजय पिता दुर्गाप्रसाद पाटीदार बोडायता है। बताया जा रहा है युवक निजी स्कूल सारंगी में पढाता था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गोताखोर मौके पर आकर तलाश कर रहे है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। Post navigation दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत मंत्री निर्मला भूरिया ने पशुपालक को दिया उत्पादन दोगुना करने का मंत्र हिंदू संगम को लेकर तैयारियां, हाईस्कूल मैदान में धर्मध्वजा की स्थापना हुई