झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
माही डेम से पीएचई के फील्टर प्लांट तक पानी पहुंचाने वाले चौकीदारों को विगत 5 माह से तनख्वाह नहीं दी गई, जिस कारण से चौकीदारों की स्थिति खराब है। चौकीदारों का कहना है कि हम दिन रात जाग कर पानी की रखवाली करते है और पानी को फिल्टर प्लांट तक पहुंचाते है पीएचई विभाग द्वारा हमारी नियुक्ति की गई किंतु हमें पांच माह से तनख्वाह नहीं दी गई। तनख्वाह भी मात्र 3500 रूपए देते है किंतु पांच महीने से नहीं मिल रही है. जिस कारण हमारे परिवार के सामने गुजर बसर करने की समस्या उत्पन्न हुई। गौरतलब कि बोलासा घाट पर फिल्टर प्लांट बनाया गया, जहां माही डेम से पानी आता है जिसको फिल्टर कर बेत्र के 110 फ्लोराइड प्रभावित गांवों में पेयजल वितरण किया जाता है किंतु वितरण के दरम्यान पानी की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन चौकीदारों की है उनकी हालत दयनीय है, पांच से वेतन नहीं मिलने के कारण वे लोग परेशान हो रहे है किंतु उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में पीईची के पेटलावद क्षेत्रा के प्रभारी महेश जोशी से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि मैं शादी में हूं वहां से आ जाऊंगा फिर बात करूंगा। इस प्रकार अधिकारियों की स्थिति यह है कि उन्हें शादी ब्याह से फुर्सत नहीं और दूसरी और ग्रामीणजन परेशान हो रहे है किंतु उनके सुनने वाला कोई नहीं। चारणकोटड़ा के चौकीदार हेमराज मीणा ने बताया की मुझे 5 माह से पगार नही मिली है मेरे परिवार को चलाना मुश्किल हो गया है। मात्र 3500 रूपए मिलते है. जिससे परिवार नहीं चल पाता है और वह भी पांच माह से नहीं मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *