पीयूष चन्देल, अलीराजपुर कोरोना (कोविड 19) के बढ़ते हुए प्रकरणों को देखते हुए प्रशासन फिर से हरकत में आया है। आज अलीराजपुर तहसीलदार के. एल. तिलवारी अपने अमले के साथ स्थानीय बस स्टैंड पर पहुँचे और मास्क नही लगाने वालों का 50/- का चालान बनाया तथा लोगो को मास्क लगाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नगर में अलग अलग जगह पर प्रशासन की टीम लगातार इस प्रकार की कार्यवाही करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग आधे घंटे में 35 लोगो के चालान बना कर 1750/- का जुर्माना वसूला गया। Post navigation टोनू की शानदार गेंदबाजी के चलते हैं बाबूस रतलाम बना अटल युथ क्रिकेट चैंपियन ग्राम रक्षा समिति के सम्मेलन में बोले एसपी जिस ग्राम में नही होगा एक भी अपराध उस गांव के जनप्रतिनिधि को में करूँगा सम्मानित