भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर एक सड़क दुर्घटना में दिनेश चौहान की मारुति ईको गाड़ी पलट गई, जिसमें कुछ युवा घायल हो गए। यह हादसा ग्राम पंचायत मथना के मालवेली चंद्रशेखर आजाद नगर में उस वक्त हुआ जब गाड़ी खेत के अंदर तीन बार पलटी खा गई। जानकारी के अनुसार, दिनेश चौहान और उनके दोस्त कट्ठीवाड़ा से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। मालवेली गांव के मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे खेत में जा गिरी, जहाँ वह तीन बार पलटी। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार युवाओं को चोटें आईं। घायलों में निलेश नामक युवक के हाथ में ज़्यादा चोट आई है। उसे भाबरा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल दाहोद रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गाड़ी मालिक मौके पर पहुंचे और गाड़ी को सीधा करवाया। Post navigation जनपद पंचायत के एसडीओ परमार के स्थानांतरण पर दी बिदाई, कर्मचारियों ने किया स्वागत उत्कृष्ट विद्यालय में मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना का लाईव प्रसारण देखा गया