भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना के लाईव कार्यक्रम का प्रसारण स्कूली विद्यार्थियों के साथ नगर के जनप्रतिनिधियों ने देखा। 

लाईव कार्यक्रम में विकासखंड के 22 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना के तहत् सीधे खाते में जमा होना हैं, इसी को लेकर प्रदेश स्तर से आयोजित मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना के वितरण कार्यक्रम का वर्चुअली आयोजन विद्यालय में किया गया। 

आयोजन में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक माधौंसिंह सिंह डावर ने कहा मध्य प्रदेश शासन ने विद्यार्थियों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, विद्यार्थियों के हित को ध्यान रखते हुए कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रदेश शासन विद्यार्थियों के लिए प्रतिवर्ष लैपटॉप योजना की राशि प्रदान करती हैं। विद्यार्थियों को चाहिए वह अच्छी पढ़ाई करके अपना भविष्य उज्जवल बनाएं। उत्कृष्ट शिक्षा के तहत अंग्रेजी माध्यम के अतिरिक्त हिंदी माध्यम में भी अच्छी पढ़ाई होती हैं और इस माध्यम से भी विद्यार्थी अच्छे पदों पर कार्य कर रहे हैं। उत्कृष्ट विद्यालय के कई विद्यार्थी इसके उदाहरण हैं। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, जनपद सदस्य शैलेश भाई ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के नवीन प्रवेश प्राप्त छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पढ़ाई के लिए उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। 

आयोजन में पूर्व विधायक माधौंसिंह डावर,जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा, उपाध्यक्ष मनीबेन परमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष भूपेंद्र डावर,जनपद सदस्य शैलेश भाई, विधायक प्रतिनिधि मंयक सोनी, बीईओ  विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेन्द्र बैरागी,मंडल संयोजक दिनेश बड़गोत्या,वरिष्ठ शिक्षक राजशेखर कुलकर्णी,विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं,स्कूली विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में स्वागत भाषण बीईओ विनोद कुमार कोरी द्वारा दिया गया। आभार उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *