थांदला। यहां स्थानीय पोषध भवन पर शनिवार को मालव केसरी प्रसिद्ध वक्ता सौभाग्यमलजी मसा की 31वीं पुण्यतिथि जप-तप-त्याग-तपस्या के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगे। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के सचिव प्रदीप गादिया ने बताया कि मालव केसरीजी की पुण्यतिथि पर स्थानीय पोषध भवन पर प्रातः 9 बजे से गुणानुवाद सभा का आयोजन हुआ। सभा में पुज्य श्री धर्मदास जैन स्वाध्याय संघ थांदला के वरिष्ठ स्वाध्यायी भरत भंसाली और राजेन्द्र रूनवाल ने सौभाग्यमल म.सा. के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्थानीय महावीर भवन पर सामुहिक नीवीं तप का आयोजन हुआ। श्रावक-श्राविकाएंे चातुर्मास में विविध तपआराधना भी कर रहे है। Post navigation ताला तोड़कर चुराइ 2 एलइडी नवयुवक मंड़ल में पदाधिकारियों का गठन