दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट- पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के बाद अचानक आये मौसम में बदलाव से पिछले 2 दिन से दाहोद के आकाश में काले बादलों के उमडऩे के बाद आखिरकार इंद्रदेव ने आज शाम को दाहोद शहर पर अपनी दया दृष्टि रखते हुए 9 बजे तेज हवाओं के झमाझम बारिश शुरू हुई। दाहोद में मानसून की पहली बारिश होने से शहरवासियों मेें उत्साह नजर आया। झमाझम हुई बारिश से शहर के वातावरण में ठंडक घुल गई। पहली बारिश से उत्साहित युवाओं व शहरवासियों ने घर से बाहर निकलकर बारिश का स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं व धूल भरी आंधी के चलते बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हो जाने से अंधकार छा गया था Post navigation जंगल में लकड़ी बीन रही वृद्धा को पत्थरों से हमला कर मौत के घाट उतारा घर आंगन में पति-पत्नी कर रहे थे टूथब्रश और हादसे में इस तरह पत्नी को ले गई मौत