दाहोद ब्यूरो चीफ, राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट- झालोद तहसील के खरसोड गांव में घर के आंगन में टूथब्रश कर रहे दंपति पर बिजली गिरने से पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकी बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए पति का उपचार चिकित्सालय में जारी है। मिली जानकारी अनुसार झालोद तहसील के खरसोड गांव के निवासी कीर्तन भाई डामोर तथा उनकी 22 वर्षीय पत्नी केमीलाबेन शाम के समय घर के आंगन में दातुन साफ कर रहे थे तभी अचानक कड़ाके के साथ अचानक बिजली गिरने से केमिलाबेन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा केतनभाई डामोर गम्भीर रुप से झुलस जाने से परिजनों ने 108 द्वारा उपचार हेतु नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया। इस घटना की जानकारी लिमडी पुलिस को मिलते ही लिमडी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक केमीलाबेन के शव को पोस्टमार्टम करने हेतु प्राथमिक आरोग्य केंद्र लिमडी में भिजवाया है। Post navigation जिले में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए हर ब्लॉक स्तर पर कलेक्टर बैठक ले, दे रहे नसीहत महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल झाबुआ जिले के दौरे पर, तैयारियों में जुटा प्रशासन