झाबुआ लाइव डेस्क- झाबुआ थाने के अपराध क्रमांक 235/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अब तक फरार चल रहे आरोपी परवेज निवासी मारुति नगर को आज गिरफ्तार कर थाना कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा ज्ञात हो कि विगत 13 मार्च 2021 को झाबुआ पुलिस द्वारा मेघ नगर नाका पर राहुल एंजेल व शहनवाज उर्फ सन्नाटा तथा अंकित महोदीया तथा रईसा कुरैशी को मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेचते मेघनगर नाका से झाबुआ पुलिस ने पकड़ा था। उसी प्रकरण मे घटना दिनांक से फरार आरोपी परवेज पिता इस्माइल कुरेशी उम्र 28 साल निवासी मारुति नगर को पकड़ कर आज जेल भेजा गया। उक्त कार्य में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक असलम पठान, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक आर पूरी का योगदान रहा। Post navigation आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने किया सराहनीय कार्य मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को मिलाया परिजन से ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण ग्रामीण क्षेत्र वैक्सीन लगाने से वंचित