रितेश गुप्ता, थांदला मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये सहभागी सीख और क्रियान्वयन प्रक्रिया के चौथे बेच का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से मध्यप्रदेश वॉलेंटिअर्स हेल्थ एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे पीएलए कार्यक्रम के चौथे बेच का समापन गुरुवार को आदिवासी चेतना शिक्षण सेवा समिति झाबुआ में किया गया। समापन के इस मौके पर राज्य प्रशिक्षक सुधाकर तिवारी एकजुट संस्था से क्षेत्रीय समन्यवक मनीष त्रिवेदी, मध्यप्रदेश वॉलंटिअर्स हेल्थ एसोसिएशन संस्था से जिला समन्वयक नयन पांडे ब्लॉकक समन्वयक मनोहर मालवीय मंजू धाक और एमजीसीए सदस्य ज्योति मालवीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतिम दिन में राज्य प्रशिक्षक सुधाकर तिवारी द्वारा सभी प्रतिभागियों से फील्ड स्तर पर मां और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये पीएलए की बैठकों को गांव में अच्छे से लागू करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और चेक वितरित किए गए। ) Post navigation अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंचलवासियों ने किया योगासन बायपास शीघ्र प्रारंभ किये जाने की मांग को लेकर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन