विशाल वाणी, चन्द्रशेखर आजाद नगर
नगर की माउंटविव स्कूल की ओर से पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए देश के शहीदों के लिए 21 हजार की आर्थिक सहायता का चेक कलेक्टर शमीमउद्दीन द्वारा बनाए गए जिला स्तरीय शहीद राहत कोष में दिया गया। संस्था के संचालक कुलदीप सिंह ठाकुर, डॉक्टर रियाज शेख, निशित त्रिवेदी एवं शैलेष भटेवरा ने सहायता राशि का चेक बुधवार को कलेक्टर कार्यालय अलीराजपुर जाकर शहीद सहायता राहत कोष में जमा किया। संस्था के ठाकुर व डॉक्टर शेख ने बताया कि देश के लिए जिन वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है उनके परिवार की सहायता के लिए माउंट विव स्कूल की ओर से कलेक्टर सहायता कोष में आर्थिक सहायता दी गई है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *