राणापुर से कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार मां नर्मदा जन्मोत्सव पर राणापुर से तकरीबन सात किलो मीटर दूर अति प्राचीन पंचलिंग महादेव मंदिर से मां नर्मदा का जल ला कर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे सर्व हिंदू समाज ने बड़ चड कर हिस्सा लिया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240216-WA0009.mp4 https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240216-WA0008.mp4 नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा में रथ में पंचलिंग महादेव की मूर्ति आकर्षण का रूप रही वही पंचलिंग महादेव समिति की और से शोभा यात्रा में शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति की झलकिया दिखाई दी जिसमे उज्जैन की झांझ मंजीरा पार्टी तो शिव जी के रौद्र रूपी नृत्य तो थांदला का बाबा रामदेव व्यायाम शाला द्वारा शानदार करतब दिखाए गए। वही शोभा यात्रा में उज्जैन की कड़ा बिन तोप तो हनुमान जी के साथ वानर सेना भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। जिसके पश्चात शोभा यात्रा राणापुर बस स्टेंड पर पहुंची जहां इक्कावन दीपो से पंचलिंग महादेव की भव्य आरती की गई जिसके बाद यात्रा का समापन हुआ। Post navigation पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस आदिवासी क्षेत्र राणापुर-झाबुआ में आयोजित हुआ ऐतिहासिक स्वास्थ्य शिविर