योगेंद्र राठौड़ सोंडवा सोंडवा तहसील मुख्यालय पर स्थित एकमात्र शासकीय महाविद्यालय का नामकरण आदिवासी अंचल की जीवनदायिनी मां नर्मदा के नाम पर किया गया है। आज से यह शासकीय महाविद्यालय मां नर्मदा शासकीय महाविद्यालय कहलायेगा। अलीराजपुर जिले के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर ने इस बाबत एक पत्र जारी किया है। सोंडवा भाजपा मंडल के अध्यक्ष जयपाल सिंह खरत द्वारा लंबे समय से इस बाबत मांग की जा रही थी। उन्होंने इस मांग का एक पत्र जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को भी दिया था और मंच से भी उन्होंने यह मांग दोहराई थी। जिसके फलस्वरूप शासकीय महाविद्यालय का नाम जीवनदायिनी मां नर्मदा के नाम पर हुआ है। इससे क्षेत्र की जनता में हर्ष है। Post navigation सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती