झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- मां खेड़ा देवी मंदिर पर आयोजित गरबा में आरती का लाभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हेमन्त भट्ट व नगर मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया ने लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मीडिया कर्मी पहुंचे आरती में- वही नगर के गांधी चौक में गरबा रास अपने पूरे परवान पर है। बड़ी संख्या में युवक युवतियां डांडिया खेल रहे हैं। सोमवार को तहसील पत्रकार संघ ने माता की आरती का लाभ लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष मोहन पडियार, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मूथा, हरिशंकर पवार, अनिल मूथा, मनोज जानी, मनोज पुरोहित, हरीश राठौड, लोकु परिहार, नीलेश सोनी, चैनालाल गहलोत के साथ पार्षद संजय कहार, शंकर लाल राठौड, प्रकाश मुलेवा नंदकिशोर राठौड, संजय कहार, महेश राठौड़, गोलु हामड मौजूद थे यहां अभिभाषक बीएल परमार अपनी मधुर वाणी में गरबा गान में अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। Post navigation पंडित दीनदयाल की जन्म जयंती श्रद्धा-समर्पण भाव से मनाई आबकारी विभाग ने दबिश डालकर जब्त किया भारी मात्रा में महुआ