झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- एकात्मक मानवतावाद के प्रणेता भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंति भाजपा कार्यालय पर श्रृद्धा एवं समर्पण के भावों के साथ मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र मेहता एवं सेक्टर प्रभारी राकेश मांडोत ने उनके सम्मान में दो शब्द कहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण , दीप प्रज्जवलन किया गया। इस अवसर पर पुरषोत्तम पाटीदार, रणजीत मैडा, राहुल राठोड, अनूप बाफना, गिरीश सोलंकी, कमलेश भानपुरिया, कमलेश वसुनिया, बालकृष्ण जाटव, मनोहर चौहान, संजय बरबेटा, प्रवीण पंवार, संजय मालवी, राहुल शुक्ला, संजय कहार, तुलसीराम राठोड, राजेश निनामा, गजेंद्र नागर युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरजसिंह, जिला उपाध्यक्ष युमो सोनू विश्वकर्मा, संजय भंडारी, पार्षद प्रकाश मुलेवा, कुंदन विश्वकर्मा, अशोक झाड़मता, गौरव राठोड, कृष्णा जाटव, भुरू मुलेवा, राहुल राठौर, गौरव अंजना, राजू निनामा, गोलू सोनी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। नगर मंडल अध्य्क्ष कीर्तिश चाणोदिया ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार मान मुहं मीठा करवाया। Post navigation 151 फीट चुनरी लेकर 11 किमी का सफर कर नंदर माता मंदिर पहुंचे भक्त मां खेड़ादेवी मंदिर पर आयोजित हुआ गरबा