झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशक में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश मंडलोई के नेतृत्व पेटलावद एवं थांदला की संयुक्त टीम ने दबिश देकर अवैध मदिरा दुकानों से भारी मात्रा में महुआ बरामद किया। इस दौरान क्षेत्र में मदिरा विदेशी दुकानों पर भी चैकिंग की गई। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी राजेश मंडलोई का कहना है कि अवैध शराब दुकानों पर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें भारी मात्रा में महुआ आज जब्त किया, क्षेत्र में कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान कपिलकुमार सिंह मांगोदिया, जयश्री वर्मा, आर. मोहनसिंह, आर. अर्जुनसिंह, धनसिंह की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *