लवेश स्वर्णकार ,रायपुरिया रायपुरिया पंचायत के उपसरपंच महेन्द्रप्रतापसिंह राठौर तथा विपणन संस्था पेटलावद के अध्यक्ष नरेन्द्रपालसिंह सलूनिया ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ झाबुआ में भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक,सांसद गुमानसिंह डामोर,पूर्व विधायक निर्मला भूरिया की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया है । दरअसल दोनो नेता साथ साथ रहकर काम करते है ऐसे में दोनो ने एक साथ एक ही दिन सैकड़ो लोगो को साथ लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है । झाबुआ में महेंद्र लाला और नरेन्द्रपालसिंह सलूनिया परीक्षित सिंह झकनवाद और उनके सभी समर्थकों को को केंद्रीय शिक्षा मंत्री मोहन यादव,सांसद गुमानसिंह डामोर ने भाजपा का दुपट्टा ओर माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलवाई । भाजपा की सदयता के बाद उनके सेकड़ो कार्यकर्ता रायपुरिया के सगड़िया नाके पर पहुचे वहाँ से ढोल धमाकों के साथ भाजपा के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता ग्राम के मुख्य मार्ग से पैदल चलते हुवे भाजपा कार्यालय पहुचे इस बीच ग्राम में कई जगह महेंद्र लाला का माला और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया रायपुरिया के कई युवा उनके स्वागत में सम्मिलित हुए। भाजपा में शामिल हुवे सभी का भाजपा मंडल और जिले के पदाधिकारियों ने स्वागत किया उपसरपंच लाला ने कहा कि में युवा हु ओर मेरे कई सहपाठी और मित्रगण भाजपा में है में उधर काम करता था और वो इधर ऐसे में कई बार मेरे मित्रो ने भाजपा में आकर साथ काम करने की बात कही वही में हिदुत्व ओर राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुवा हु ओर पूरी ताकत से भाजपा के लिए काम करूंगा । वही नरेन्द्रपालसिंह ने भी महेंद्र लाला की बात का समर्थन करते हुवे भाजपा के लिए पूरी ताकत से काम करने की बात कही वही परिक्षितसिंह ने भी दोनो वक्ताओं का समर्थन करते हुवे भाजपा के लिए काम करने की बात कही है। इस अवसर भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी,सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा,मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया,उपाध्यक्ष अजय पाटीदार, गालियां डोडियार,सुभद्रा बहन पाटीदार ,मंडलमहामंत्री कन्नू मेड़ा,ओमप्रकाश राठौर मंत्री रामकिशन मेहसान गंगाराम मुनिया, कार्यालय मंत्री मुकेश गरवाल मंडल मंत्री विक्रम निनामा मीडिया प्रभारी संजय वैरागी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पारसमल कोटडिया,लालसिंह चौधरी,लक्ष्मीनारायण पाटीदार ,नानालाल पाटीदार,नंदकिशोर पाटीदार पूर्व मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार ,युवा मोर्चा अध्यक्ष जीवन पाटीदार,उपाध्यक्ष राहुल गोस्वामी तथा भाजपा की सदयता लेने में लवेश स्वर्णकार,प्रवीण कुशवाह,परिवेश पटेल,वैभव निनामा कैलाश पाटीदार,प्रकाश पाटीदार,किशोर कृष्णपालसिंह पंवार,मांगीलाल पाटीदार,भवरसिंह मेड़ा, कालू सिंगाड,रमेश रातम्बा,हरिराज सिंगाड,मोहन बेकलदा नाहरसिंह मुनिया, तेजा डामर,बापू गरवाल ,पुरुषोत्तम पाटीदार,ग्राम पंचायत रायपुरिया के पंच जगदीश पाटीदार जवरसिँह ओसारी,राजू मुनिया, आदि अनेक कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की Post navigation विधायक वालसिंह मेड़ा के बेहद करीबी कांग्रेस के यह नेता कल थाम सकते है भाजपा का दामन आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी चरा रहे एक किसान की मौत; एक घायल