गोपाल राठौड़@ कट्ठीवाड़ा महुए के हिसाब की बात को लेकर एक बाप बेटे के बीच एक विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने बेटे की तीर मार कर हत्या कर दी। मामला ग्राम पाडोला के होली फलियां का है। दरअसल, यहां के रहने वाले कुंवर सिंह हटिला (45) अपने घर पर खाट पर सो रहा था, तभी उसके पिता बचूड़ा हटीला तीर कमान साथ लेकर आया और कुंवरसिंह से विवाद करने लग गया। विवाद का कारण यह था कि पिछले दिनों बचूड़ा में जो महुआ बेचा था उसमें उसका पुत्र कुंवरसिंह हिस्सा मांग रहा था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच बड़ा विवाद हो गया और बचूड़ा ने कुंवर सिंह को तीर मार दिया जो उसके पेट की नाभि के पास जाकर लगा। इसके बाद बचूड़ा वहां से भाग गया, तभी वहीं पास से कुंवरसिंह के पुत्र-पत्नी और उसकी मां वहां पहुंचे और तत्काल कुंवरसिंह को कट्ठीवाड़ा अस्पताल ले गए जहां उनकी स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें छोटा उदयपुर रेफर कर दिया गया था वहां से भी उन्हें दाहोद रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में धारा 302 भादवि के तहत बचूड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। Post navigation झाबुआ जिले मे प्लाज्मा डोनेशन के 4000 से अधिक पात्र लेकिन ना.प्रशासन की पहल ना डोनरो मे उत्साह झाबुआ जिले में अब 17 मई तक रहेगा कोरोना कर्फ़्यू; कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश …