थांदला। श्रावण मास में नगर की पहली कावड़ यात्रा का आयोजन पंडित द्वारिका प्रसाद शर्मा एवं पंडित वेदांत भट्ट के मार्ग दर्शन में विवेकानन्द व इंद्रपुरी कॉलोनी की रहवासी महिला मंडल द्वारा निकाली गई। दुर्गा त्रिवेदी, सुमित्रा जानी, कीर्ति चतुर्वेदी, पायल अरोड़ा, रानू अरोड़ा, मीना त्रिवेदी, नीता अरोड़ा, चेतना मोड़ आदि महिला मंडल सदस्यों ने बावड़ी मंदिर से जल भरकर मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर विवेकानंद कॉलोनी में अर्पण किया। यह पहला अवसर है जब महिला कावड़ियों की तरह बम बम भोलें के जयकारों के साथ श्रावण मास की भक्ति कर रही है। Post navigation जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों की तपस्या की साता पूछने उनके निवास पर गए पदाधिकारी स्वावलंबी भारत अभियान ने बच्चों से किया संवाद