थांदला। आचार्य भगवंत पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी म. सा. के आज्ञानुवर्ती मधुर व्याख्यानीश्री चंद्रेशमुनिजी, थांदला गौरवश्री सुयशमुनिजी ठाणा 2 एवं साध्वीश्री निखिलशीलाजी, दिव्यशीलाजी, प्रियशीलाजी एवं दीप्तिजी म. सा. ठाणा 4 के सानिध्य में यहां तपस्या का रंग जमने लगा हैं। वातावरण में ठंडक घुलने से यह मौसम तपस्वियों को अपने तप लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में सहायक बन रहा हैं। इसी के चलते यहां जैन सोशल ग्रुप के सदस्य तपस्वी रत्नों के क्रम में दीपा शाहजी 12 उपवास, प्रांजल लोढ़ा 11 उपवास, इंदु कुवाड़ 6 उपवास, अंशुल लोढ़ा ने 5 उपवास की तपस्या पर ग्रुप के पदाधिकारी एवं सदस्य दंपत्ति तपस्वियों के निवास पर शनिवार को पहुंचे एवं इनके तप की कुशलक्षेम पूछकर तपस्या के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहने की मंगल कामना करते हुए बहुत बहुत अनुमोदना की। इस अवसर पर ग्रुप के पदाधिकारी व सदस्य दंपत्ति ललित ममता कांकरिया, हितेश शाहजी, अल्केश सरिता लोढ़ा, अभिषेक संवेदना मेहता, शशांक प्रियल पोरवाल, अक्षय जैन, महावीर स्मिता गादिया आदि सदस्य दंपत्ति उपस्थित थे। Post navigation तपस्या की कुशलक्षेम पूछने जैन सोशल ग्रुप पदाधिकारी पहुंचे निवास स्थान महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा, गूंजे बम बम बोले के जयकारे