सलमान शैख़, पेटलावद आज 19 मई को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान की समाप्ति हो चुकी। भाजपा-कांग्रेस दोनो पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे है। इसी कड़ी में पेटलावद की महिला नेत्री इंदुबाला सोलंकी ने झाबुआ Live से चर्चा में बताया कि आने वाली 23 मई को जो भी नतीजे आएंगे वो कांग्रेस और गठबंधन के पक्ष में आएंगे। राहुल गांधीजी का प्राधनमंत्री बनना तय है और पीएम नरेंद्र मोदी अब घर बैठेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के मन में गरीब, किसान, महिला, आदिवासी के लिए कोई जगह नहीं है। यही कारण है कि अब केंद्र में अगली सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और कार्यकर्ताओं की होगी। कांग्रेस की सरकार आने पर युवाओं को उद्योग लगाने के लिए और छोटे व्यापारियों को व्यापार करने के लिए पैसे दिए जाएंगे।” मोदी सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार है। अब मोदी लहर नही कांग्रेस लहर है। Post navigation अचानक सन्तुलन खो बैठा ट्रक बिजली के पोल को तोड़ता हुआ जा घुसा घर में.. इस बार पेटलावद में हुआ रिकॉर्डतोड़ मतदान, किस तरफ कर रहा ईशारा …?