झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- महिला दिवस पर महिलाओं को अपनी मांगों को लेकर रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपना पड़ रहा है और तीन दिवस की हड़ताल भी करना पड़ रही है। क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ता और सहयोगियों ने गुरूवार को नगर में एक रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार गजराजसिंह सोलंकी को सौंपा। वही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमारी मुख्य दो मांगे है नियमीतकरण और समान कार्य समान वेतन की है। संघ की पेटलावद अध्यक्ष अंगूरबाला शर्मा, उपाध्यक्ष कौशल्या वर्मा और सचिव रिटा पंवार के नेतृत्व में रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया की आज से हम तीन दिन की हड़ताल पर है यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 16 मार्च को भोपाल में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगाा। Post navigation यहां पढ़े-शीतला माता व्रत-पूजन विधि-समय व आरती शीतला सप्तमी पर मेले में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, समूहबद्ध होकर ग्रामीणों ने किया जमकर नृत्य