आरिफ हुसैन@चन्द्रशेखर आज़ाद नगर नगर के अति प्राची बडे़ तालाब स्थित भोलेनाथ मंदिर पर शिवमंडल के स्वर्गीय हेमंत अरोड़ा की स्मृति में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन शिव भक्त मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रजापत भजन मंडली के द्वारा देर रात तक एक से बढ़कर एक शानदार भजनों प्रस्तुति दी गई। नगर के शिव भक्तों द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति पर भगवान भोलेनाथ,खाटू श्याम व हनुमानजी के जयकारे लगाए गए। भजन संध्या से पूर्व भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात खिचड़ी प्रसादी का वितरण शिव भक्त मंडल की ओर से किया गया। जिसमें नगर के बड़ी शिक्षा में महिला,पुरुषों व बच्चों ने भाग लेकर आरती प्रसादी का लाभ प्राप्त किया। Post navigation शासकीय महाविद्यालय में मनाया विदाई समारोह जिला पेंशनर संघ के मार्गदर्शन में जिले के पेंशनरों का वृहद स्तर पर भव्य आयोजन किया