रितेश गुप्ता, थांदला अयोध्या बस्ती वार्ड क्रमांक 9 में अटल सामाजिक सेवा संस्थान मध्यप्रदेश व भारती गौ-रक्षा वाहिनी जिला संगठन थांदला इकाई ने भगवान महावीर जयंती पर घर-घर जाकर मास्क वितरण किए। इस दौरान भारतीय गौ रक्षा जिलाध्यक्ष राजू धानक अटल सामाजिक संस्थान के थांदला ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने जनमानस को जागरूक किया। साथ ही समाजजनों को बधाई देते हुए भगवान महावीर का संदेश अहिंसा परमो धर्म पर चलने के संकल्प लिया। वहीं विश्व मलेरिया दिवस पर स्वच्छ स्वच्छता का संकल्प लेने के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय गौ रक्षा जिलाध्यक्ष राजू धानक अटल सामाजिक संस्थान के थांदला ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र मेहता कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद दिनेश कटारा, धानक ने भगवान महावीर के संदेश वह मलेरिया से बचने के उपाय बताए। इस अवसर पर बीकू डामोर, राजेश भाबोर, सोनाली कटारा, पीदिया गुंडिया, दीपिका कटारा, बबलू डामोर आदि कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन राजेश भाभर ने तो आभार विक्कू डामोर ने माना। Post navigation पद्मावती नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते मिला कोरोना वालेंटियर का विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न