झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवकार परिवार एवं दायजी परिवार रेलवे स्टेशन पर चिलचिलाती गर्मी में प्यासे कंठों की प्यास बुझाने हेतु जल सेवा का शुभारंभ करेगा। इस पुनीत कार्य का शुभारंभ महावीर जयंती सुअवसर पर किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दो वर्षों में नवकार परिवार, दायजी परिवार एवं नगर के युवाओ द्वारा इस कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए आरओ के शीतल जल वितरण सेवा की मिसाल बनाई है, जिसे इस वर्ष भी कायम रखा जाएगा। नवकार परिवार के सदस्यों ने बताया कि महावीर जयंती के अवसर पर प्रात: 7.30 बजे पर नवकारसी का आयोजन किया जाएगा। प्रात: 11 बजे अस्पतालों में थूली वितरण किया जाएगा व दोपहर 3.30 बजे पर देहरादून एक्सप्रेस के समय पर जल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। Post navigation कुलदेवता हाटकेश्वर महादेव का जन्मोत्सव 10 अप्रैल को सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत, एक की हालत नाजुक