आरिफ हुसेन/आज़ादनगर शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन स्वरोजगार/ रोजगार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एसएस डोडवे ने की व कार्यक्रम का संचालन प्रो. एम एस डोड़वा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावना से अवगत कराया गया प्रो. विजय कुमार अलावे केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। प्रो. कमलेश गणावा प्रो.निलेश परमार क्रीड़ा अधिकारी भरत भूषण मेवार प्रोफेसर दिलीप गरवाल आदि ने विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने के विभिन्न आयामों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में डॉ. रेशम बघेल प्रो. सिगदारसिंह कन्नौज प्रो. संदीप बामनिया प्रो. बी.एल भूरा प्रो.नवनीत सांकला आदि का सहयोग रहा। आभार प्रो. शुभम चौहान द्वारा व्यक्त किया गया। Post navigation जयस की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कहा- शिक्षकों का निलम्बन लिया जाए वापस लापरवाही, कैसे हो स्वच्छ भारत अभियान सफल,जिम्मेदार उदासीन, महाविद्यालय में नही होती सफाई,सफाई के अभाव में फैल रही गंदगी