थांदला। आज शासकीय महाविद्यालय मेघनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान 10 फलदार पौधे तथा 10 छायादार पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य प्रो मौलश्री कानुड़े ने कहा कि केवल पौधे लगाना और लगाकर उन्हे भूल जाना यह कार्य एक अच्छे स्वयंसेवक का नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रत्येक स्वयंसेवक पौधे का अलग-अलग नाम रखें उनसे प्रतिदिन अपने खाली समय में बातचीत करें और प्रतिदिन देखभाल करें। ऐसा करने से हम अपने पर्यावरण को बचा पाएंगे और स्वच्छ हवा में सांस लेंगे। महाविद्यालय में संपूर्ण वर्ष में हुए कार्यक्रम के लिए रेड रिबन क्लब द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया जिसमें कीर्तिका प्रजापति, सुरेश डामोर और शर्मिला मुनिया को उनके श्रेष्ठ कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉक्टर शंकर भूरिया ने बताया कि आगामी दिनों में राष्ट्रीय सेवा योजना का आवासीय कैंप लगने वाला है उसमें समस्त छात्र तन मन से हिस्सा ले। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अखिलेश सोनी ने किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद था। Post navigation जिले के दो आर्मी जवानो ने दिल्ली की बाइक राइडर परेड में दिखाऐ हेरत अंगेज करतब आंचलिक पत्रकारिता को आज बढावा देने की आवश्यता, गोदी मीडिया से कलंकित हुई है पत्रकारिता