थांदला। थांदला महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बनने पर अमित शाह मित्र मंडल में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी ।

राज्य शासन द्वारा नगर के युवा भाजपा नेता अमित शाह को महाविद्यालय जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शाह के मनोनय से भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। युवा नेता अमित शाह उक्त महाविद्यालय से ही अध्ययनरत हुए हैं। ऐसे में विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो की संभावनाएं बढ़ जाएगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि निर्माणाधीन भवन को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी साथ ही महाविद्यालय में हिंदी और भूगोल में एमए की रहेगी। इसके अलावा खेल मैदान, महाविद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण, पर्याप्त बिजली व्यवस्था और अन्य विकासकार्य शामिल रहेंगे। वही आगामी दिनों में जनभागीदारी समिति की कार्यकारिणी भी बनाई जावेगी।

अमित शाह में नेतृत्व क्षमता

नवनियुक्त अध्यक्ष अमित शाह अंचल के अनुभवी नेता है। भाजपा से अपने विधार्थी जीवन से जुड़े होने के साथ , पारिवारिक माहौल में भी नेतृत्व एवम समाजिक सेवा करने की उर्जा मिलती रही , अमित शाह भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला महामंत्री, भाजापा की बहुउपयोगी 3 वर्ष आजीवन सहयोग निधि के थांदला विधानसभा प्रभारी (मंडल थांदला), युवा मोर्चा के महामंत्री, पार्षद आदि पदों पर रह चुके हैं। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने सामाजिक और सेवा कार्यों के क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

शाह के मनोनित होने की ख़बर मिलते ही भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, युवा भाजपा नेता राजेश वसुनिया, भाजपा नेता महेश नागर, अरविंद रुनवाल, शांतिलाल सोलंकी, राकेश मेहता आदि नागरिकों ने पहुंचकर पुष्प माला के साथ उनके निवास पहुंचे व स्वागत किया।

साथ ही सूचना मिलने पर पलवाड़ क्षेत्र के नेता व पूर्व जनपद अध्यक्ष दिलिप कटारा, भुंडिया वसुनिया, दिलिप डामोर, विहिप के दुला भाई ने भी अमित शाहजी को सौपी गई इस बड़ी जिम्मेदारी हेतु बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *