थांदला। शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश राज्य के 67वे स्थापना दिवस के अवसर पर 01 तारीख से 07 तारीख तक विभिन्न आयोजन प्रस्तावित है । जिसके तहत नगर की ऐतिहासिक धरोहर दीपमालिका पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, भाजपा नेता सचिन सोलंकी उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार, पार्षद भूमिका आशीष सोनी, अखिल वोहरा, समाजसेवी अशोक अरोरा, राकेश सोनी, सुरेश राठौड़, दीपेश शाहजी, मुकेश प्रजापत, मोनू राठौड़ की गरिमामय उपस्थिति में दीप प्रज्वलन का आयोजन नगर परिषद द्वारा संपन्न किया गया। दीपो से जगमगाती दीपमालिका ने दर्शनार्थ पहुंचे लोगो का मन मोह लिया। ज्ञात नगर की ऐतिहासिक दीप मलिका भक्त मलुक दास जी द्वारा निर्मित की गई थी जिसका नगर के इतिहास में विषेष महत्त्व है। Post navigation महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने अमित शाह वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर लगाया छप्पन भोग