आलीराजपुर। स्थानीय असाड़ा राजपूत समाज द्वारा श्री महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव के आयोजन की अंतिम रूपरेखा तय करने के संबंध में राजपूत समाज भवन  पर विशेष बैठक  रखी गई I समाज के अध्यक्ष रिंकेश सिंह तंवर एवं मीडिया संयोजक उमेश सिंह वर्मा (कछवाहा) ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से  महाराणा प्रताप जी की जयंती  के आयोजन हेतु 10 मई सायं 7 बजे महाराणा प्रताप भवन (राजपूत समाज) से विशाल वाहन रैली प्रारंभ होगी जो नगर में भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर समापन होगा। तत्पश्चात समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान का आयोजन रखा गया हैं।

11मई को सायं 4 बजे से* श्री प्रताप जी की प्रतिमा का पूजन पश्चात शौर्य यात्रा महाराणा प्रताप (राजपूत समाज )भवन से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो एमजी रोड़, बस स्टेंड,रणछोड़राय मार्ग, भगत सिंह मार्ग, महाराणा प्रताप मार्ग होते  हुए महाराणा प्रताप भवन पर पहूंच कर सभा में परिवर्तित हो जायेगी।  चल समारोह हेतु पुरुषों के लिए सफेद वस्त्र, कुर्ता पजामा, व स्त्रीयों के लिए राजपूताना पोशाक, केसरिया,  साड़ी एवं बालिका हेतु सफेद, रेड कलर व उपलब्ध पोशाक मय राजपूताना साफा बांधकर समारोह में शामिल होने का आव्हान किया गया हैं । चल समारोह में जलपान, मंच व्यवस्था , सहभोज आदि की व्यवस्था हेतु समिति गठित कर दायित्व दिये गये। सभा में मंचीय कार्यक्रम के तहत राजपूत संगठनों जयपुर,इंदौर, रतलाम , राजस्थान, महाराष्ट्र,गुजरात , मध्यप्रदेश आदि स्थानों से पधारे अतिथियों का स्वागत सम्मान , श्री महाराणा प्रताप जी शौर्य गाथा पर उद्बोधन, समाज की प्रगति के संबंध में उद्गार, व तत्पश्चात समाजजनों हेतु सहभोज कार्यक्रम का आयोजन होगा । कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर 10 मई को सायं 7.00 बजे वाहन रैली प्रमुख मार्गो से निकाली जावेगी। बैठक में समाज के  सक्रिय सदस्यों ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम के संदर्भ में अपने विचार रखे। बैठक में समाज के सभापति यशवंत सिंह पंवार, समाज के पूर्व अध्यक्ष हेमंतसिंह सिसौदिया, मंदिर समिति अध्यक्ष अश्विनी पंवार, समाज अध्यक्ष रिंकेशसिंह तंवर, उपाध्यक्ष सर्वेश सिसोदिया, कोषाध्यक्ष रघुराजसिंह वाघेला, सचिव सत्येन्द्रसिंह चौहान, सहसचिव आशीष  वाघेला, मीडिया संयोजक उमेश वर्मा कछवाहा , आशीष डी वाघेला ने विशेष सहभागिता करते हुए  समाज बंधुओें के सक्रियता से सामाजिक संगठनों के सदस्यों से दायित्वों का निर्वहन का आग्रह कियाl कार्यक्रम की व्यवस्था के संबंध में समिति का भी गठन किया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *