झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- नगर सहित क्षेत्र के समस्त राजपूत समाजजनों ने वीर शिरोमणी राजपूत समाज के प्रेरणापुंज महाराणा प्रताप की 476वीं जयंती धूमधाम से मनाई। महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व शस्त्र पूजन सहित समाजजनों के महिला पुरूषजनों ने रैली के रूप में चल समारोह निकाला। महाराणा प्रताप अमर रहे व बैंड बाजों की धुन पर विशाल चल समारोह नगर के स्थानीय शंकर मंदिर से प्रांरभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ पुन: प्रारंभ स्थल पर पहुंचा जहां सभी ने महाराणा प्रताप के विशाल चित्र पर पुष्प अर्पित किए व समाज की एकता, संगठन की मजबूती व कुरीतियों व अंधविश्वास से परे रहने का संकल्प लिया। उक्त समारोह में रंभापुर, भगोर, अंतरवेलिया से भी राजपूत समाजजन सपरिवार शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामुहिक सहभोज ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन रूपेन्द्र राठौर व आभार भारतसिंह राजावत ने माना। भारतसिंह सांकला, नारायण सिंह राजावत, महेन्द्रसिंह चौहान, अनिरूद्ध राठौर, चंद्रप्रतापसिंह, मनोहरसिंह ठाकुर, दिलीप ठाकुर, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, शुभम परिहार, जय्यु सोलंकी, प्रवीण ठाकुर सहित समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों का सहयोग सराहनीय रहा। Post navigation एटीएम बंद होने का फोन कर धोखे से निकाल ली दो एटीएम से 7,400/-की राशि जनसुनवाई में लगी आवेदकों की भीड