श्री गणेश सुन्दरकांड मंडल प्रस्तुति देते हुए।
श्री गणेश सुन्दरकांड मंडल प्रस्तुति देते हुए।

    झाबुआ लाइव के लिऐ पेटलावद से हरीश राठौड लाइव      “जिसके सर पर तेरा हाथ है, उसें डरने की क्या बात है एंव सुनो रे राम कहानी” जैसे सुमधुर भजन की पंक्तियो से सुसज्जित संुदरकांड की प्रस्तुति नगर शांति समिति द्वारा आयोजीत तीन दिवसीय शांति अनुष्ठान यज्ञ मे शनिवार रात्रि मे सांरगी के गणेश सुंदरकांड मंडल के द्वारा यज्ञ स्थल पर दी गई। सर्वप्रथम श्री बंजरग बली की पुजा अर्चना के पश्चात रात्रि 8 बें से प्रारंभ किया गया संुदरकांड देर रात तक चला और भावभिनी प्रस्तुतियो पर श्रोतागण इतने मुग्ध हुए की कुछ श्रोता झूम कर नाचने भी लगे। सुंदरकांड मंडल के सदस्यो द्वारा 12 ंिसतम्बर को दिवंगत हुए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संुदरकांड मंडल के द्वारा प्रस्तुति का कोई भीशुल्क लेने से इनकार कर दिया। इसी के साथ मशहूर गीतकार एंव संगीतकार रविन्द्र जैन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की सुंदरकांड के पश्चात बंजरगबली की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
प्रातः 6 बजे से प्रारम्भ हुई आहुतिया –

  यज्ञ में आहुतिया देते हुए।
यज्ञ में आहुतिया देते हुए।

यज्ञ अनुष्ठान के दुसरे दिन रविवार को ब्राहम्णों व यजमानो के द्वारा प्रातः 6 बजे से यज्ञ प्रारम्भ किया गया। जिसमें श्रीमद् भगवद् गीता के श्लोको द्वारा 75 हजार आहुतियां दी गई जो कि आहुतियां डालने का क्रम शाम 7 बजे तक चलता रहा एवं अंत मे आरती की गई।
विधायक पहुंची यज्ञ स्थल –
रविवार अवकाश का दिन होने से यज्ञ स्थल पर धार्मिक लाभ लेने के लिए महिलाओ व पुरूषो का जमावड़ा देखने को मिला। वही यज्ञ स्थल पर पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया भी पहुंची और वैदिक श्लोको के मंत्रोच्चार से विधायक भूरिया ने भी यज्ञ में आहुतियां डाली।
दिखनें लगा प्रभाव –
नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने एवं घटना स्थल के संबंध में चल रही अशांति को समाप्त करने के उद्देश्य से किए जा रहे इस यज्ञ का प्रभाव भी देखनें को मिल रहा है। शनिवार से प्रारंभ हुए इस पंचकुंडीय तीन दिवसिय शांति अनुष्ठान महायज्ञ से घटना स्थल के आसपास के रहवासियो के मनोबल में वृृृृृृृृृृृ़िद्व हुई है और घटना स्थल के समीप रहने वाले रहवासी जिनके की मकान इस घटना में क्षतिग्रस्त हुए थे के परिजनो द्वारा रविवार को अपने मकान में सुधार कार्य प्रारंभ किया। वही घटना स्थल के समीप रहने वाले एक ओर परिवार जो कि घटना के बाद डर के कारण अपने परिजनों के यहां रहने के लिए चले गए थे जो कि वापस अपने मकान में रहने के लिए आ गये है। वही एक ओर दुकानदार के द्वारा शीघ्र ही अपनी दुकान पुनः प्रारंभ करनें के संकेत दिए है।
रात में भजन संध्या का आयोजन –
रविवार रात्री को यज्ञ स्थल पर दाहोद के भजन गायक शुक्ल जैमिन कुमार एवं रतलाम की कबीर भजन मंडली के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की गई।
होगा 108 लीटर दूध से रूद्राभिषेक –
सोमवार को प्रातः 8 बजे नीलकठेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का 108 लीटर दूध से रूद्राभिषेक एंव लघुरूद्र किया जाएगा और इसी दूध की प्रसादी का वितरण यज्ञ की पुर्णाहुति के पश्चात किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *