हरीश पंचाल@परवलिया – कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी व इसके संक्रमण से बचने के लिए ग्राम पंचायत दौलतपुरा के ग्रामीणों ने सरपंच व सहायक सचिव के साथ मिलकर अपने गाँव के लोगो की रक्षा के लिए पूरे गाँव के चारो ओर से आने वाले रास्तो को बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता राजस्थान के कुशलगढ़ को जोड़ता है और वहां पर घातक महामारी कोरोना के संक्रमण ने दस्तक दे दी व एहतियात के तौर पर अपने स्तर पर रोक लगा दी है जिससे की यहां के ग्रामीण बाशिंदों को महामारी से बचाया जा सके। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से कुशलगढ़ से आने वाले रास्ते को पूर्णतः बन्द किया गया है साथ ही अन्य रास्ते भी बन्द किए है। ) Post navigation नगर के समस्त धर्म के अनुयायी निभा रहे हैं अपना मानव धर्म; समाज सेवा के लिए आगे आए हजारों हाथ तालाब में नहाने गई युवती की डूबने से मौत